समस्तीपुर : लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, खुद को घिरता देख बाइक छोड़ भाग निकले अपराधी

Updated:
विज्ञापन

पूसा :बिहारके समस्तीपुरके पूसा में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घायल अवस्था में युवक थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी स्व. बिहारी बैठा के पुत्र अवधेश कुमार रजक (38) को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया. आरंभिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया […]

विज्ञापन

पूसा :बिहारके समस्तीपुरके पूसा में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घायल अवस्था में युवक थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी स्व. बिहारी बैठा के पुत्र अवधेश कुमार रजक (38) को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया गया. आरंभिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है. बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की रात महमदपुर देवपार पंचायत स्थित झिल्ली चौर में घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवधेश कुमार रजक का बताना है कि पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसका मोबाइल छीन लिया. भागने के क्रम में उसने अपराधियों की बाइक पीछे से पकड़ ली. इससे वे जमीन पर गिर गये. इससे गुस्साये एक अपराधी ने तमंचे से गोली फायर कर दी. गोली उसकी पीठ को छिलती हुई निकल गयी. अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए लोगों ने अस्पताल में दाखिल कराया.

इस बीच इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों ने मलिकौर संस्कृत विद्यालय के समीप समस्तीपुर से लौट रहे मुजफ्फरपुर के सकरा थाने के मालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक व लैपटाप छीन लिया. इसी बीच शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस को आते देख अपराधी लूटी गयी बाइक छोड़ कर भागने लगे.

बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में जमुआरी पुल के समीप अपराधियों की पल्सर बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बाइक बीस फुट नीचे गहरे गड्ढे में जा फंसी. इसके बाद अपराधी बाइक को मौके पर ही छोड़ दिया और दोनों फरार हो गये. थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि अपराधियों की बाइक जब्त कर ली गयी है. आरंभिक छानबीन में बाइक वैशाली जिला के चंपापुर के किसी व्यक्ति की प्रतीत हो रही है. इस संबंध में बलिगांव थाने की पुलिस से संपर्क साधा गया है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन