हथियार के बल पर अपराधियों ने दंपती को लूटा, पुलिस जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा रोड में इमली चौक के पास अपराधियों ने एक बाइक सवार दंपती के साथ लूटपाट की. घटना रविवार की सुबह की बतायी जाती है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम दिया. लूटपाट करने के बाद अपराधी पूसा की ओर भाग निकले. सूचना […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरुआरा रोड में इमली चौक के पास अपराधियों ने एक बाइक सवार दंपती के साथ लूटपाट की. घटना रविवार की सुबह की बतायी जाती है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर घटना को अंजाम दिया. लूटपाट करने के बाद अपराधी पूसा की ओर भाग निकले.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना पर पहुची पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, पुनास गांव निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ रविवार को यज्ञ देखकर वारिसनगर से लौट रहे थे. इसी दौरान गरुआरा रोड में इमली चौक के समीप एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपती को रोका. हथियार के बल पर मुकेश की पत्नी के गले से सोने का चेन, हाथ का बाला आदि छीन लिया. साथ ही, उनसे बैग भी छीन लिया.

जिसमें कुछ रुपये एवं कपड़े आदि थे. घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. बाद में, पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर घटना की तहकीकात शुरू की. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक दंपती से छिनतई किये जाने की घटना सामने आई है. घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन