छठ घाट बनाने गये पूर्व मुखिया पुत्र की तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर : प्रखंड के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव स्थित तालाब में मंगलवार को छठ घाट बनाने गये पूर्व मुखिया पुत्र की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार अमर पासवान व पूर्व मुखिया चंदा देवी के चौदह वर्षीय पुत्र […]

विज्ञापन

वारिसनगर : प्रखंड के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव स्थित तालाब में मंगलवार को छठ घाट बनाने गये पूर्व मुखिया पुत्र की डूबने से मौत हो गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार अमर पासवान व पूर्व मुखिया चंदा देवी के चौदह वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार कुछ बच्चों के साथ तालाब पर छठ घाट बनाने गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहां शरीर का संतुलन बिगड़ने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चला गया. इस बीच घाट बना रहे अन्य लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और उसे घर लाया. गंभीर स्थिति में परिजन उसे समस्तीपुर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कयास लगाया जा रहा है किशरीर में अधिक पानी भर जाने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

इधर, पोस्टमार्टम बाद शव घर आते ही परिजनों के हृदय विदारक चीख सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे जहांगीर अहमद, स्थानीय मुखिया मीना देवी, संधीर महतो आदि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन