नागरबस्ती में फाइनेंस कर्मी से 2.10 लाख रुपये छीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वारिसनगर :मथुरापुर ओपी से गुजरने वाले इलमासनगर-समस्तीपुर मुख्य पथ पर नागरबस्ती गांव के समीप मंगलवार की संध्या फाइनेंस कर्मी से दो लाख दस हजार रुपये छीन लिये. इस संबंध में बुधवार को छपरा जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत अशोकनगर गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि […]
विज्ञापन
वारिसनगर :मथुरापुर ओपी से गुजरने वाले इलमासनगर-समस्तीपुर मुख्य पथ पर नागरबस्ती गांव के समीप मंगलवार की संध्या फाइनेंस कर्मी से दो लाख दस हजार रुपये छीन लिये. इस संबंध में बुधवार को छपरा जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत अशोकनगर गांव निवासी अमित कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि वह वर्तमान में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी के मथुरापुर ओपी के रामनगर गांव स्थित शाखा में फील्ड ऑफिसर के रूप में तैनात है.
आपके शहर में
विज्ञापन
मंगलवार को छतनेश्वर व रायपुर गांव स्थित सात मीटिंग सेंटर से दो लाख दस हजार रुपये लेकर बाइक से ब्रांच जा रहे थे. संध्या करीब चार बजे नागरबस्ती कब्रिस्तान मोड़ के समीप पहुंचते ही पीछे से दो अज्ञात लोगों ने बाइक में ठोकर मारकर गिरा दिया. साथ ही बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे रुपये वाला बैग निकालकर फरार हो गया. बैग में कलेक्शन के 2.10 लाख रुपये, टैब व बायोमीट्रिक मशीन थी.
बताते चलें कि गत 11 जून की रात भी इन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें ठीक इसी प्रकार की घटना का जिक्र करते हुये कहा था कि संध्या चार बजे में छतनेश्वर व रायपुर से पैसा लेकर रामनगर स्थित ब्रांच जा रहे थे कि पीछे से दो बाइक पर तीन अपराधियों ने गाड़ी का ओवरटेक कर पीठ पर लदा बैग छीन लिया. जिसमें 2.20 लाख रुपये व लैपटॉप आदि थे. ओपी अध्यक्ष चन्द्रकिशोर टुड्डू ने बताया कि कई पहलुओं पर एक साथ दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन