करंट से मिस्त्री की मौत, लोगों ने किया जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ताजपुर :बंगरा थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत के सबहा गांव में बुधवार को बिजली पोल पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहे प्राइवेट मिस्त्री की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृत की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी स्व. सोनेलाल साह के पुत्र संजय कुमार साह उर्फ बमबम […]
विज्ञापन
ताजपुर :बंगरा थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत के सबहा गांव में बुधवार को बिजली पोल पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहे प्राइवेट मिस्त्री की करंट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृत की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी स्व. सोनेलाल साह के पुत्र संजय कुमार साह उर्फ बमबम (32) के रूप में की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बमबम अपने वरीय मिस्त्री सह बिजली बोर्ड के मानव बल रितेश चौरसिया के साथ बुधवार को हरिशंकरपुर पंचायत के सवहा गांव में पावर हाउस से सिरसिया फीडर का शट डाउन लेकर पोल पर 11 हजार विद्युत प्रवाह को ठीक करने के लिए चढ़ा था. इसी बीच अचानक पावर हाउस से बिना सड डाउन वापस किये विद्युत प्रवाह चालू कर दिया गया. जिसके कारण करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर-पटना पथ को कोठिया गांधी चौक के पास मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया.
कड़ी मशक्कत के बाद सीओ प्रकाश कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाम समाप्त कराया. स्थानीय कनीय अभियंता केशव कुमार ने शट डाउन लेने की बात बतायी. उन्होंने कहा कि शट डाउन के बावजूद विद्युत प्रवाह का चालू हो जाना हैरत की बात है. मामले की जांच की जा रही. मृतक के आश्रितों को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन