मारपीट में बाइक को किया आग के हवाले

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत स्थित सरबरगंज में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुई झड़प में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हुए. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों ओर से बंगरा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई गई है. मिथिलेश कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत स्थित सरबरगंज में सोमवार की देर शाम आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुई झड़प में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हुए. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों ओर से बंगरा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई गई है. मिथिलेश कुमार ने बताया कि विपिन कुमार, सूरज कुमार व देवेंन्द्र पासवान गालीगलौज कर 30 हजार रुपये छीन लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं विपिन कुमार का कहना है कि मिथिलेश कुमार बाकी रुपये देने के लिए बुलाया था. भतीजा सूरज कुमार जब उसके घर पर गया तो मिथलेश और बिट्टू ने ईंट से वार कर घायल कर दिया. बिट्टू ने पॉकेट से सलाई निकालकर बाइक में आग लगा दी. बंगरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला को लेकर पूर्व से विवाद था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन