ब्लॉक रोड में भूमि विवाद को लेकर पथराव, कई लोग हुए जख्मी

हसनपुर : थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित एक निजी भूमि को लेकर उठे बवाल में दो पक्षों के कई लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष की ओर से जमकर ईंट-पत्थर बरसाये गये. जिसमें मनोज राउत, गोगल यादव, शम्भूनाथ, दीपक कुमार गुप्ता, गजानंद कुमार गुप्ता घायल हैं. जिसका स्थानीय पीएचसी में इलाज किया गया. इस […]
हसनपुर : थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित एक निजी भूमि को लेकर उठे बवाल में दो पक्षों के कई लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष की ओर से जमकर ईंट-पत्थर बरसाये गये. जिसमें मनोज राउत, गोगल यादव, शम्भूनाथ, दीपक कुमार गुप्ता, गजानंद कुमार गुप्ता घायल हैं. जिसका स्थानीय पीएचसी में इलाज किया गया.
इस बाबत पूछे जाने पर अनि संजय कुमार ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. दोनों तरफ से कई व्यक्ति घायल हैं. तीनों तरफ से मारपीट के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बताते चलें कि उक्त भूमि होकर मुख्य सड़क तक रास्ता का निर्माण एक पक्ष के लोग करना चाह रहे हैं जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोग पिछले वर्ष से करते आ रहे हैं. रविवार को भी एक पक्ष के द्वारा रास्ता पर दीवाल गिरने का प्रयास किया जा रहा था तभी दोनों तरफ से ईंट-पत्थर से मारपीट शुरू हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




