फाइन से आक्रोशित दुकानदारों ने ईओ को घेरा, किया हंगामा

समस्तीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित जर्दा मंडी में पॉलिथीन रखने के आरोप में फाइन काटे जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. छापेमारी करने पहुंचे नप ईओ रजनीश कुमार को छापेमारी करके वापस जाने के दौरान दर्जनों दुकानदारों ने घेर लिया. घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थाना के एसआई शिवजी पासवान, […]
समस्तीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित जर्दा मंडी में पॉलिथीन रखने के आरोप में फाइन काटे जाने से आक्रोशित दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. छापेमारी करने पहुंचे नप ईओ रजनीश कुमार को छापेमारी करके वापस जाने के दौरान दर्जनों दुकानदारों ने घेर लिया.
घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थाना के एसआई शिवजी पासवान, सरयुग मिस्त्री एवं सेक्टर जवान गणेश ने नगर परिषद के अध्यक्ष तारकेश्वरनाथ गुप्ता एवं वार्ड पार्षद राहुल कुमार के पहल पर दुकानदारों को शांत किया और ईओ को भीड़ से मुक्त कराया. मामला बिगड़ते देख नप अध्यक्ष व पार्षद ने दुकानदारों को फाइन के रूप में काटी गयी राशि लौटाने की आश्वासन दिया. इसके बाद दुकानदार शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




