समस्तीपुर : कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 6:56 AM
रोसड़ा (समस्तीपुर) : बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव निवासी योगेंद्र दास के पुत्र रणधीर कुमार (25) की चाकू गोदकर हत्या कर शव को फेंक दिया. रविवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रोसड़ा के भुनहा गांव स्थित ईंट-भट्ठा के निकट चौर से शव को बरामद […]
रोसड़ा (समस्तीपुर) : बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव निवासी योगेंद्र दास के पुत्र रणधीर कुमार (25) की चाकू गोदकर हत्या कर शव को फेंक दिया. रविवार की सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रोसड़ा के भुनहा गांव स्थित ईंट-भट्ठा के निकट चौर से शव को बरामद किया है.
मृतक के पॉकेट से एक पर्स, एक मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, एक पहचान पत्र बरामद किया है. शव के पास से एक जोड़ी हवाई चप्पल, एक मोबाइल एवं शव से कुछ दूरी पर एक चाकू बरामद की गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर ही रही थी कि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी, खोजी कुत्ते एवं एसपी को बुलाने की मांग करने लगे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष एचएन सिंह के काफी समझाने के बाद भी परिजन आक्रोशित थे.
इसके बाद मृतक के शव के साथ परिजनों ने डाक बंगला चौक को बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया. जाम करीब पांच घंटे रहा. डीएसपी द्वारा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम हटाया. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई प्रदीप कुमार ने थाने को आवेदन दिया है. इसमें अज्ञात को आरोपित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










