बिहार : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

Published at :02 Feb 2018 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के समीप एन एच 28 स्थित एक लाइन होटल पर खाना खा रहे एक युवक की शुक्रवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के समीप एन एच 28 स्थित एक लाइन होटल पर खाना खा रहे एक युवक की शुक्रवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना के फतेहपुर बाला निवासी श्याम सिंह का पुत्र राजीव कुमार संध्या करीब पांच बजे रॉयल ढाबा के पीछे बैठ कर कुछ खा रहा था. इसी क्रम में पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और राजीव को टारगेट कर फायरिंग शुरू कर दी. इसमें एक गोली राजीव के आंख के समीप लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें-
बोरिंग रोड के जीबी मॉल में छात्रों ने एक अन्य छात्र को पीटा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन