हाइ अलर्ट के दूसरे दिन भी ट्रेनों में सघन जांच जारी

Published at :12 Aug 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
हाइ अलर्ट के दूसरे दिन भी ट्रेनों में सघन जांच जारी

समस्तीपुर : अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने के मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में 15 अगस्त तक जारी हाई अलर्ट के दूसरे दिन शुक्र वार को ट्रेनों में सघन जांच की गई. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि समस्तीपुर जंक्शन पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. आरपीएफ और […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन में बम मिलने के मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में 15 अगस्त तक जारी हाई अलर्ट के दूसरे दिन शुक्र वार को ट्रेनों में सघन जांच की गई. आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि समस्तीपुर जंक्शन पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम जंक्शन एवं ट्रेनों में जांच कर रही है.

वहीं डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है. जबकि आरपीएफ पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. इंटेलिजेंस भी इसे लेकर सतर्क है. वहीं पार्सल कार्यालय में आने वाले पार्सलों पर भी पैनी नजर टीम रख रही है. हालांकि जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है. जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार व रेल थानाध्यक्ष विनोद राम की अगुवाई में टीम सघन जांच अभियान वला रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन