बेंगलुरु से घर लौटने के दौरान युवक लापता
बेंगलुरु से घर लौटने के दौरान युवक लापता
बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के जमालनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नं बर11 निवासी 34 वर्षीय देवीलाल यादव के परदेश से घर लौटने के दौरान लापता होने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर देवीलाल के पिता रामपुकार यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही ठीकेदार सेंटू यादव व आशीष कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि एक माह पूर्व फरवरी में ही मेरे पुत्र देवीलाल यादव को मजदूरी करने गांव के ही ठीकेदार सेंटू यादव ने अपने पिता के साथ बेंगलुरु भेज दिया. कुछ दिन बाद फोन आया कि देवीलाल की तबियत खराब हो गयी है. इसलिए चचेरा भाई आशीष कुमार के साथ 15 मार्च को घर भेज रहा हूं. जबकि उसके साथ में आने वाले व्यक्ति घर पहुंच गया. लेकिन मेरा पुत्र आजतक घर नहीं पहुंचा है. मुझे ठीकेदार और आशीष पर शक व संदेह है. इसलिए इनके उपर उचित कार्रवाई करते हुए मेरे पुत्र बरामद किया जाये. इस बाबत थाना अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए