देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर हटिया चौक से रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस ने एक युवक को 2 लीटर 200 ग्राम देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुअनि नंदन कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर हटिया चौक निवासी राजू कामत पिता गर्भू कामत को 2.200 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










