कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम शुरू

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम शुरू

कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम शुरू

विज्ञापन

जिला भाजपा ने किया प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ सहरसा . भाजपा के केंद्रीय स्तर पर संपूर्ण देश में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत शनिवार को नगर मंडल पूर्वी द्वारा अभिनव विवाह भवन में नगर मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह की अध्यक्षता व जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि शेखर झा सम्राट, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, प्रशिक्षण प्रभारी विजय बसंत ने संयुक्त रूप से किया. वंदे मातरम के गायन से कार्यशाला प्रारंभ हुआ. उद्घाटन भाषण देते भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों पर चर्चा की. मदन प्रसाद चौधरी माधव ने जनसंघ से भाजपा तक की विकास यात्रा पर भाजपा के इतिहास विकास पर चर्चा की. जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने भाजपा के वैचारिक पक्ष को रखते एकात्म मानववाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंचनिषठा लक्ष्य एवं अंतोदय से विकसित भारत के संकल्प की चर्चा की. साथ ही भाजपा की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, बूथ प्रबंधन सहित कुल सात विषयों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला. मौके पर जिला मंत्री कुमार गौरव, प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, जिला कार्य समिति सदस्य ब्रज किशोर झा पप्पन ने परिचर्चा की. इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामनी देवी, सजनी देवी, मीना सिंह, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, संजय साह, प्रदीप झा, रणविजय यादव, प्रभाष झा, सूरज कुमार मिश्रा, अखिलेश पांडेय, अवधेश राम, राकेश गुप्ता, पप्पु ठाकुर, अरूण जायसवाल, छोटू प्रजापति ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन