फुटपाथी विक्रेता के लिए बने वेंडिग जोनः एमएलसी
फुटपाथी विक्रेता के लिए बने वेंडिग जोनः एमएलसी
सहरसा . अतिक्रमण मुक्त अभियान में हटाए गये फुटपाथी दुकानदारों के लिए अलग वेंडिग जोन की मांग एमएलसी डाॅ अजय कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद में की. उन्होंने विधान परिषद में नगर विकास मंत्री से कहा कि जाम की समस्या को देखते अतिक्रमण मुक्त अभियान स्वागतयोग्य कदम है. लेकिन इस अभियान में उजड़ने वाले रेहड़ी वाले, ठेला वाले, फुटपाथी दुकानदार, खुदरा सब्जी विक्रेता, गरीब समुदाय के लोग हैं. उनके समक्ष जीवनयापन का प्रश्न है. उन्होंने अलग वेंडिग जोन बनाकर इन दुकानदारों को पुनर्स्थापन की मांग सदन में नगर विकास मंत्री से की. डाॅ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से इस बाबत मुलाकात कर अलग वेडिंग जोन बनाने का सुझाव दिया है. अलग वेंडिग जोन निर्माण से गरीब दुकानदार को जीविकोपार्जन का सहारा मिलेगा. उन्होंने वीर कुंवर सिंह चौक एवं महिला काॅलेज के मध्य खाली पड़ी सरकारी जमीन पर वेंडिग जोन बनाने का सुझाव जिला प्रसाशन को दिया. सुपर बाजार भी एक विकल्प हो सकता है. उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में कई वेंडिग जोन की आवश्यकता जतायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए