ग्राम कचहरी में आग लगने से उपयोगी दस्तावेज जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्राम कचहरी में आग लगने से उपयोगी दस्तावेज जलकर राख

विज्ञापन

महुआ बाजार. बसनही थाना क्षेत्र रघुनाथपुर पंचायत के ग्राम कचहरी के भवन मंगल बाजार में आग लगने से कई उपयोगी दस्तावेज जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 6 बजे कुछ अज्ञात बच्चों द्वारा पटाखा फोड़े जाने के कारण आग लग गयी. आग लगने के बाद पड़ोस के लोगों ने अचानक रूम से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाने लगा. शोर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण आग को बुझाने दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस बीच आग से ग्राम कचहरी में रखा हुआ कुछ जरूरी कागजात, पांच कुर्सी, दरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया. इस बाबत बसनही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि जानकारी मिली है. मामले की जांच की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन