विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के रोड नंबर 17 के मुरली मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में बाइक पर सवार दो तस्करों को 375 एमएल के 12 बोतल अंग्रेजी शराब के संग गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी को रोड नंबर 17 से शराब तस्करों के गुजरने की सूचना मिली. ममता ने त्वरित कार्यवाही करते गश्ती अधिकारी एएसआई ओम प्रकाश राम को घेराबंदी का निर्देश दिया. मुरली मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान में बीआर 19 यू 1148 नंबर के स्प्लेंडर पर सवार झारा पंचायत के सोरबा निवासी दीप नारायण यादव के पुत्र दिलखुश कुमार व ऐना पंचायत के मंगरोनी निवासी सीता राम यादव के पुत्र सचिन कुमार को शराब के संग गिरफ्तार कर थाना लाया. पुलिस की कार्यवाही से अन्य तस्करों में दहशत का माहौल बना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन