60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

60 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के बघवा गांव में गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में 60 लीटर अंग्रेजी शराब के संग दो तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी को बघवा गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिली. ममता ने त्वरित कार्रवाई करते एएसआई राजेश्वर पासवान, मो हुसैन व पुलिस बल के साथ घेराबंदी व जब्ती का निर्देश दिया. पुलिस बल के जवानों ने बघवा मंदिर के समीप स्थानीय ग्रामीण राम सागर यादव के पुत्र ललटून यादव के भूसा घर की घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान 750 एमएल रॉयल जेनरल ब्रांड की 80 बोतल शराब मिली. मौके पर मौजूद लालटून सहित तस्कर साथी विजय यादव के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. दोनों को उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम में जेल भिजवाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन