दो दिवसीय जॉब कैंप 26 व 27 को

Updated:
विज्ञापन
दो दिवसीय जॉब कैंप 26 व 27 को

दो दिवसीय जॉब कैंप 26 व 27 को

विज्ञापन

सहरसा . श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 26 व 27 फरवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि मिडलैंड माइक्रो फिन लिमिटेड द्वारा 26 एवं 27 फरवरी को राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय में दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसमें 20 वर्ष एवं उससे उपर के 12वीं उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार युवक सेंटर ऑफिसर के 50 पदों के लिए भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि नियोजन कैंप निशुल्क है. पड़ोसियों को नाबालिग लड़की की शादी के बारे में समझाना पड़ा महंगा मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज सहरसा . पड़ोसियों को नाबालिग लड़की की शादी करने के बारे में समझाना महंगा पड़ गया. पड़ोसियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसको लेकर जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव लंकाबाग वार्ड 17 निवासी पिंटू रजक ने अपने पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पिंटू रजक ने कहा कि लड़की के पिता विनोद रजक को समझाया जा रहा था कि तुमने अपनी नाबालिग लड़की की शादी क्यों की, यह कानूनन अपराध है व कानून के विरुद्ध है. यह कहते ही विनोद रजक अपने सभी परिवार के सदस्य को बुला लिया. साथ ही उन्हें व उनके पिता व पत्नी के साथ गाली गलौज की व मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मेरी पत्नी के गला में पहने सोने की चेन कीमत लगभग 25 हजार का छीन लिया. उसके बाद वे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनगांव बरियाही में इलाज कराने गये. जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उनकी पत्नी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज चल रहा है. उन्होंने थानाध्यक्ष से नामित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन