ePaper

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का दो दिवसीय 24वां जिला सम्मेलन संपन्न

Updated at : 25 Nov 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का दो दिवसीय 24वां जिला सम्मेलन संपन्न

46 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया. कुछ संशोधन के बाद प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

विज्ञापन

तीसरी बार जिला सचिव बने रणधीर यादव सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बरहशेर कुम्हरघाट में रविवार की देर रात तक चले भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का जिला सम्मेलन संपन्न हो गया. 24वें जिला सम्मेलन में तीसरी बार सर्वसम्मति से रणधीर यादव को पार्टी जिला सचिव चुना गया. सम्मेलन के प्रथम दिन पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने पार्टी झंडोत्तोलन एवं सभी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया. इस दौरान मैदान में बैंड बाजे एवं ढ़ोल नगारों की थाप पर मौजूद हजारों कार्यकर्ता नाचते गाते रहे. गणेश प्रसाद सुमन की अध्यक्षता में संपन्न खुलाधिवेशन को पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य सह खेतिहर मजदूर यूनियन राष्ट्रीय महासचिव कामरेड विक्रम सिंह, पार्टी राज्य सचिव ललन चौधरी, पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य सह पार्टी पूर्व राज्य सचिव अवधेश कुमार, पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य बिनोद कुमार, पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव सहित अन्य जिला एवं स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया. संध्या साढ़े छह बजे से बाढ़ आश्रय के विशाल भवन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं अंचलों से आये 243 प्रतिनिधियों का प्रतिनिधि सत्र गणेश प्रसाद सुमन, रामचंद्र महतो एवं नीलम पाण्डेय की अध्यक्ष मंडली में प्रारंभ हुई. शोक प्रस्ताव के बाद पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य सह खेतिहर मजदूर यूनियन राष्ट्रीय महासचिव विक्रम सिंह ने देश दुनिया की राजनीतिक परिस्थिति एवं पार्टी संगठन की विस्तार पूर्वक चर्चा करते सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया. केंद्रीय कमेटी सदस्य सह बिहार पार्टी के पूर्व राज्य सचिव अवधेश कुमार, विरादरना संगठन के नेताओं, सम्मेलन स्वागत समिति स्वागताध्यक्ष मनोरंजन पांडेय, स्वागत समिति सचिव कृष्ण दयाल यादव, स्वागत समिति कोषाध्यक्ष ब्रजेश बामपंथी ने सम्मेलन का अभिनंदन किया. पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव ने विगत सम्मेलन से इस सम्मेलन तक तीन वर्षों का राजनीतिक एवं सांगाठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. दूसरे दिन सुबह नौ बजे से चले प्रतिनिधि सत्र में पार्टी जिला सचिव द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर 46 प्रतिनिधियों ने बहस में भाग लिया. कुछ संशोधन के बाद प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से पारित किया गया. 25 सदस्यीय नयी पार्टी जिला कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. जिसके सचिव तीसरी बार रणधीर यादव सर्वसम्मति से चुने गये. दरभंगा में आयोजित पार्टी राज्य सम्मेलन के लिए कृष्ण दयाल यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, इन्द्रदेव प्रसाद इन्दू, गुरुदेव शर्मा, सुकनी देवी, शकील अहमद खां, ब्यास प्रसाद यादव, रमेश यादव, कुलानंद कुमार, नसीमुद्दीन, बद्रीनारायण मंडल एवं डोमी पासवान दर्शक प्रतिनिधि का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया. सम्मेलन का पर्यवेक्षण पार्टी राज्य सचिव ललन चौधरी एवं पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य बिनोद कुमार ने किया. सम्मेलन की प्रमाणिकता के लिए प्रमाण समिति द्वारा प्रमाण समिति रिपोर्ट कुलानंद कुमार ने प्रस्तुत किया. नवनिर्वाचित जिला सचिव ने सम्मेलन की सभी कार्यवाही को सही व सुचारू ढंग से चालू कराने एवं प्रतिनिधियों के बेहतर स्वागत व्यवस्था एवं सहयोग के लिए स्वागत समिति को पार्टी की ओर से धन्यवाद दिया. समापन भाषण बिनोद कुमार एवं अंतरराष्ट्रीय गीत के साथ सम्मेलन की कार्यवाही खत्म की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण दयाल यादव, ब्रजेश बामपंथी, नंद किशोर यादव, सियाराम पासवान, पिर्वत यादव, लक्ष्मी पासवान, महेंद्र शर्मा, भोला यादव, रामलाल टूड्डू, संजू मुर्मू, श्रवण राम दिन रात लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन