मारपीट मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल

मारपीट मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल
महिषी. गुरुवार के दिन क्षेत्र के झाड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा प्रहार में स्थानीय ग्रामीण उमा शंकर मालाकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उमा शंकर की धर्म पत्नी सुलेखा देवी ने महिषी थाना में आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद बनाते मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की थी. थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के नेतृत्व व एसआई ऋषिकेश उपाध्याय की घेराबंदी में पुलिस बल के जवानों ने दो आरोपियों सुखी पोद्दार के पुत्र बैजू पोद्दार व रामेश्वर पोद्दार के पुत्र गांगो पोद्दार को निजी आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




