तंबाकू इस सदी का सबसे बड़ा राक्षस - बीके स्नेहा

Updated at : 31 May 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू इस सदी का सबसे बड़ा राक्षस - बीके स्नेहा

विश्व तंबाकू दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने स्टेशन पर लगाया चित्र प्रदर्शनीहर छह सेकंड में एक मौत का कारण है तंबाकू

विज्ञापन

विश्व तंबाकू दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने स्टेशन पर लगाया चित्र प्रदर्शनीहर छह सेकंड में एक मौत का कारण है तंबाकू सहरसा. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग ने रेलवे स्टेशन पर तंबाकू निषेध चित्र प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया. जिसका विधिवत उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक परीक्षण ठाकुर व सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अपनी शुभकामनाएं देते स्टेशन अधीक्षक परीक्षण ठाकुर ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ परिवार का वे आभारी हैं कि वो अपना समय निकाल कर मानवता की सेवा में इतना अच्छा प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने इस प्रदर्शनी के आयोजन के लिए संस्थान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. सेवाकेंद्र प्रभारी बीके स्नेहा बहन ने विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि तंबाकू इस सदी का सबसे बड़ा राक्षस है. जिसकी चपेट में आकर प्रतिवर्ष विश्वभर में 80 लाख लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं. जो कोरोना के द्वारा अब तक हुई कुल मौतों से बहुत ज्यादा है. हर छह सेकेंड में एक मौत का कारण तंबाकू है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष का विषय तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना चुना है. विश्व भर में 10 लाख से अधिक बच्चे तंबाकू की खेती में शामिल हैं. 10 सिगरेट का सेवन करने वालों में से 9 लोगों ने 18 वर्ष से कम की आयु में इसका सेवन करना शुरू किया. पूरे विश्व में 40 लाख बच्चे जिनकी उम्र 13 से 15 साल के बीच है किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं. इसके सेवन से 25 प्रकार के कैंसर होते हैं. जिनमें 90 प्रतिशत मुख के कैंसर का कारण तंबाकू का सेवन है. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सभी सदस्य किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से पूर्णतया मुक्त है. नशे का सेवन करने वाले 1035 लोगों को यहां दी जाने वाली राजयोग की शिक्षा का प्रयोग कराया गया. जिसमें से 97 प्रतिशत लोगों ने नियमित राजयोग का अभ्यास किया व इस लत से पूर्ण रूप से छुटकारा पाया. उन्होंने राजयोग मेडिटेशन पर प्रकाश डालते कहा कि यह एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा व्यसन तो क्या हम किसी भी बुराई पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने इसका अभ्यास भी कराया एवं बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के लाखों भाई-बहनें राजयोग के नियमित अभ्यास द्वारा सभी प्रकार के व्यसनों-बुराइयों से मुक्त व आदर्श जीवन जी रहे हैं एवं अनेक लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं. कार्यक्रम के अंत में अवधेश भाई ने स्टेशन अधीक्षक सहित अनेक लोगों को चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश भाई, मनोज भाई, शत्रुघ्न भाई, सुबोध भाई, हरि भाई सहित अन्य मौजूद रहे. संध्या सात बजे तक अनेक रेल यात्रियों को प्रदर्शनी के द्वारा जागरूक किया गया एवं सैकड़ों लोगों ने तंबाकू छोड़ने का संकल्प किया. अद्भुत दान पेटी में खैनी, बीड़ी, सिगरेट सहित अनेक नशीले द्रव्यों को डालकर पुण्य का कार्य किया. फोटो – सहरसा 10 – कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन