तीन वर्षीय बच्चे की धार में डूबने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड की अतलखा पंचायत के मनखाहा स्थित बुटहा धार में बुधवार की अहले सुबह मंगलवार की शाम से लापता तीन वर्षीय बालक का शव उपलाता देख पूरे गांव में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. प्रखंड की अतलखा पंचायत के मनखाहा स्थित बुटहा धार में बुधवार की अहले सुबह मंगलवार की शाम से लापता तीन वर्षीय बालक का शव उपलाता देख पूरे गांव में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही धार किनारे लोगों की भारी भीड़ जुटने के साथ ही बसनही थाना पुलिस द्वारा शव को धार से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार अतलखा पंचायत स्थित वार्ड तीन के मुलचन कुमार का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार खेलते-खेलते घर के बगल बुटहा धार में लुढ़क कर डूब गया. बालक के अचानक से लापता होने के बाद परिजनों द्वारा मंगलवार रात भर ढूंढ़ते रहने के बावजूद बालक का कहीं पता नहीं चल सका. इस बीच बुधवार की अहले सुबह लापता बालक के शव को बुटहा धार में उपलाते देख लोगों को पता चल सका कि बालक तो बुटहा धार में डूब गया है. पुत्र का शव बरामद होते ही मृतक की मां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. घटना के बाबत बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन