दो बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में महिला समेत तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन

कटोरिया-बांका मार्ग पर बहदिया मोड़ के समीप हुई दुर्घटना कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर बहदिया मोड़ के समीप शनिवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां मेडिकल टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में बौंसी थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव निवासी बिंदेश्वरी मांझी की पत्नी शांति देवी (50वर्ष) व उसका भतीजा सह बाइक चालक अनुज कुमार (25वर्ष) ग्राम डोमसरणी एवं बरमसिया गांव निवासी सहदेव प्रसाद का पुत्र सह बाइक चालक प्रमोद कुमार (21वर्ष) शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति देवी डोमसरणी गांव में छठ पूजा में शामिल होकर अपने भतीजा अनुज कुमार के साथ बाइक द्वारा कुसियारी गांव लौट रही थी. उधर बरमसिया गांव निवासी प्रमोद यादव बाइक से पत्नी को उतार कर गाड़ी स्टैंड कर रहा था. तभी बाइक चालक अनुज कुमार द्वारा हेलमेट को ठीक करते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकरायी. जिसमें तीनों लोग घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन