फीता काटकर किया साप्ताहिक हाट का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

गांव के किसानों को गांव में ही हरी सब्जी की बिक्री करने का मौका मिल सकेगा.

विज्ञापन

महुआ बाजार सोनवर्षाराज प्रखंड के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकमा पंचायत स्थित पचलख में बुधवार को साप्ताहिक हाट का उद्घाटन मुखिया बेबी भारती ने फीता काटकर किया. उद्घाटन करते कहा कि हाट से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर रोजाना प्रयोग होने वाली घरेलू सामग्री मिल सकेगी. इसके साथ ही गांव के किसानों को गांव में ही हरी सब्जी की बिक्री करने का मौका मिल सकेगा. साथ ही गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह साप्ताहिक हाट सप्ताह में बुधवार एवं रविवार को लगायी जाएगी. इस दौरान हाट मालिक जय किशोर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुतीक्ष्ण मेहता, सरपंच प्रतिनिधि सतेंद्र नारायण सिंह, दिलीप मंडल, अशोक कुमार सिंह, सेवानिवृत फौजी नागेश्वर मेहता, विपिन सादा, कैलाश सादा, अनिल मेहता, चंद्रिका मंडल, बीरबल भंगी, रामानंद मेहता, उपेंद्र मेहता सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन