संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पशुपालन चिकित्सक से पूछा स्पष्टीकरण

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 03 Feb 2026 6:03 PM

विज्ञापन

संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पशुपालन चिकित्सक से पूछा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की हुई बैठक प्रर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्धता की डीएओ ने कही बात सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी. रबी मौसम में आठ प्रकार के बीज गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी, स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न कुल लक्ष्य 11168.54 क्विंटल के विरूद्ध कुल प्राप्त 11167.98 क्विंटल बीज के आलोक में शत-प्रतिशत बीज का वितरण किसानों के मध्य किया गया है. बीज वितरण में जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है. जिलाधिकारी ने प्रशंसा की एवं इसी प्रकार कार्य करने के लिए निदेशित किया. रबी मौसम में विभिन्न फसलों के दिये गये लक्ष्य 84017.68 के विरूद्ध आच्छादन शत-प्रतिशत कर लिया गया है. वर्तमान में जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 127438 बैग यूरिया, 102492 बैग डीएपी, 23425 बैग एमओपी, 110042 बैग एनपीके व 13663 बैग एसएसपी उपलब्ध है. जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि जिला में उर्वरक के परिचालन, वितरण, भंडारण व बिक्री के संबंध में समय-समय पर संबंधित उर्वरक निरीक्षक द्वारा जांच कराएं एवं कृषकों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराएं. जिला उद्यान कार्यालय की समीक्षा के क्रम में उनके प्रतिनिधि ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में नारियल, आम, केला व फूल में लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जिसकी उपलब्धि कर लिया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड मुख्यालयों में उपस्थित नहीं रहते हैं. उन्होंने निदेशित किया गया कि सभी संबंधित प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिवार्य रूप से प्रखंड मुख्यालयों में ससमय उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की उपस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि विभिन्न घटकों में प्राप्त आवंटन के आलोक में शत-प्रतिशत उपलब्धि कर ली गयी है. शेष लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि आवंटन प्राप्त होने के बाद कर ली जाएगी. बैठक में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर के प्रतिनिधि ने बताया कि कुल 10 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 460 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है. लघु सिंचाई के कनीय अभियंता ने बताया कि वर्तमान में कुल 60 टयूबवेल में 47 कार्य कर रहे है. शेष 13 में 10 में यांत्रिक एवं तीन में इलेक्ट्रिक खराबी है. सहायक अभियंता सिंचाई प्रमंडल ने बताया कि अभी मुख्य नहर से बालू हटाया जा रहा है. जिसके कारण पानी नहरों में नहीं है. कार्य पूर्ण होने के बाद पानी की आपूर्ति नहरों में अंतिम छोड़ तक पहुंच जाएगा. सहकारिता की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत कुल प्राप्त 6152 आवेदनों के विरूद्ध 5413 आवेदनों का सत्यापन कर लिया गया है. जिला पशुपालन पदाधिकारी के प्रतिनिधि डॉ रोहित कुमार सिंह, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण में पूर्व में प्राप्त पांच लाख 66 हजार 550 लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर ली गयी है. ईयर टैगिंग में सात लाख 80 हजार लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि कर लिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि डॉक्टर के हॉस्पिटल नहीं जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है. निदेशित किया कि सभी कार्यरत डॉक्टरों का नाम एवं मोबाइल नंबर संबंधित पशु चिकित्सालयों में स्पष्ट रूप से दीवार लेखन करा कर प्रदर्शित करें. साथ ही 24 घंटे कार्यशील अस्पतालों में रोस्टर बना कर रोस्टर की सूची भी प्रदर्शित करें. विभिन्न घटकों के समीक्षा के क्रम में डॉ रोहित कुमार द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण की पृच्छा की. महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में पीएमएफएमई योजना के तहत 157 का लक्ष्य प्राप्त है. जिसमे बैंकों द्वारा केवल 67 आवेदन स्वीकृत किया गया है. पीएमईजीपी योजना के तहत कुल लक्ष्य 69 के विरूद्ध बैंकों द्वारा 20 आवेदन स्वीकृत किया गया है. मापतौल की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वार्षिक लक्ष्य 69 लाख के विरूद्ध कुल वसूली 35.03 लाख है जो 50.76 प्रतिशत है. जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत वसूली समयानुसार यथाशीघ्र करें. कार्यपालक अभियंता विद्युत सदर, सिमरी बख्तियारपुर द्वारा उपलब्ध कराए गये प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. उनके द्वारा बताया गया कि कृषि कनेक्शन के लिए कुल 10 हजार का लक्ष्य प्राप्त है. जिसके आलोक में तीन हजार 194 कृषि कनेक्शन दिया गया है. पृच्छा करने पर बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य वर्ष 2026 तक पूर्ण किया जाना है. जिलाधिकारी ने ससमय लक्ष्य पूर्ण करते राजस्व संग्रहण करने के लिए निदेशित किया. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. …………………………………………………………………………………………… मोटरसाइकिल चोरी को लेकर सदर थाने में दिया आवेदन सहरसा . जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीएस कॉलेज सिमराहा के मुख्य गेट के सामने से दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली. पीड़ित मीर टोला वार्ड नंबर 38 निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र ऋृषव राज इंटरमीडिएट की परीक्षा देने सुबह करीब नौ बजे बीएस कॉलेज सिमराहा गया था. परीक्षा अवधि के दौरान उसने कॉलेज के मुख्य गेट के सामने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी कर लॉक कर परीक्षा देने चला गया. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी. पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन