संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति आज यूजीसी के समर्थन में निकालेगी विशाल मशाल जुलूस

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 08 Feb 2026 7:17 PM

विज्ञापन

संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति आज यूजीसी के समर्थन में निकालेगी विशाल मशाल जुलूस

विज्ञापन

सहरसा . संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति द्वारा यूजीसी ने प्रमोशन ऑफ इक्वलिटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन के समर्थन व कॉलेज-विश्वविद्यालयों में इसके प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के आवास पर रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया. जानकारी देते संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट में उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी-2026 को लागू किया गया. जिसका उद्देश्य जाति, धर्म, लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकना एवं सभी छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाना बिल्कुल ही न्यायपूर्ण नहीं है. नेताओं ने कहा कि आज भी उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रहती है. देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में आज भी दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं महिला विद्यार्थियों के साथ लगातार भेदभाव व उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है. रोहित वेमुला, पायल तड़वी एवं दर्शन सोलंकी जैसे कई छात्र-छात्राओं की मौत इस बात का प्रमाण है कि संस्थानों में जातीय एवं सामाजिक भेदभाव गंभीर समस्या बनी हुई है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी नियमों पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि यूजीसी के जारी आकड़ों के अनुसार 2019-2024 के बीच 118 प्रतिशत जातीय भेदभाव की शिकायतें में वृद्धि हुई है. ऐसे में यूजीसी द्वारा जारी समानता संबंधी नियम भले ही पूरी तरह पर्याप्त नहीं थे, लेकिन वे भेदभाव रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था. छात्र-युवा संघर्ष समिति के नेताओं ने केंद्र सरकार से तत्काल प्रभाव से मजबूत एवं प्रभावी रोहित एक्ट लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यूजीसी गाइडलाइंस को ओर सख्त एवं प्रभावी रूप में लागू हो. जिससे संविधान में वर्णित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने बताया कि सोमवार को को विशाल मशाल जुलूस जिला परिषद प्रांगण से निकलेगा. जो थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, गांधी पथ, मीर टोला होते सुभाष चौक पर संपन्न किया जाएगा. मौके पर एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार, आरवाइए के राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, एआईवायएफ के शंकर कुमार, आईआईपी पूर्व प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन शर्मा, छात्र राजद जिलाध्यक्ष धीरज सम्राट, आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद, आरवाइए नेता सागर कुमार शर्मा, युवा नेता सुशील यादव, अभाविप नेता कृष्णकांत गुप्ता, मनीष चौपाल, विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश नेता सनोज कुमार सुमन, मुकेश साह, सुरेंद्र यादव, सोनू यादव, रंजय शर्मा, रमेश यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन