युवक से 79 हजार की उगाही करने वाला बैजनाथपुर के पूर्व थानाध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

युवक से 79 हजार की उगाही करने वाला बैजनाथपुर के पूर्व थानाध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण,

विज्ञापन

सहरसा . मधेपुरा जिले के एक युवक को मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 79 हजार रुपये की अवैध उगाही करने के मामले में बैजनाथपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अमर ज्योति पर शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 62/25 के तहत नामजद आरोपी पूर्व थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि अमर ज्योति ने मधेपुरा के एक युवक को हिरासत में लेकर उससे मादक पदार्थ तस्करी में फंसाने की धमकी दी थी व इसके बदले 79 हजार रुपये की उगाही की थी. राशि मिलने के बाद युवक को छोड़ दिया गया था. जब मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की. शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गयी. जिसमें आरोप सही पाये गये. इसके बाद अमर ज्योति व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी व गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ. लंबे समय से वे फरार चल रहे थे. मालूम हो कि अमर ज्योति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. जिसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया. लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली. दोनों अदालतों से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद अंत में उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पहला मामला है जिसमें किसी थानाध्यक्ष पर उसी थाना क्षेत्र में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन