मुखिया ने मृतक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

Updated:
विज्ञापन

मुखिया ने मृतक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन

सहरसा: सलखुआ प्रखंड के तटबंध के अंदर अलानी पंचायत मुखिया संजू निषाद ने शुक्रवार को सहुरी गांव पहुंच कर नाव दुर्घटना में चार लोगों की हुई मौत के बाद परिजनों को 3-3 हजार रुपये कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दिया. बीते मंगलवार को चिरैया ओपी के बगुलवा टोल के समीप नाव डूबने से पंचायत के सहुरी गांव निवासी संजीत चौधरी, रजनी देवी, शोभा कुमारी एवं शिवम कुमार की मौत हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को मुखिया संजू निषाद ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रूपये की नगद राशि दी. मुखिया संजु निषाद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही सरकार के प्रावधान के अनुसार चार-चार लाख रूपये की अनुदान राशि मुहैया करायी जायेगी.फोटो – सहरसा 70 – परिजनों को राशि देती मुखिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन