ePaper

जल स्तर की मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया सिस्टम

Updated at : 10 Jul 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जल स्तर की मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया सिस्टम

सहरसा–मानसी रेलखंड के पांच महत्वपूर्ण रेल पुलों पर नदियों के जलस्तर की वाटर लेवल

विज्ञापन

सहरसा–मानसी रेलखंड के पांच महत्वपूर्ण रेल पुलों पर नदियों के जलस्तर की वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम से की जा रही निगरानी कुल 34 रेल पुलों पर लगाया गया सिस्टम सहरसा सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन पूर्व मध्य रेल की पहली प्राथमिकता है. इसे सुदृढ़ करने के लिए सतत सुधार एवं आधुनिक तकनीकी का समावेश किया जाता है. खासकर बरसात के मौसम में महत्वपूर्ण पुलों पर नदियों का जलस्तर की निगरानी के लिए समस्तीपुर मंडल के गंगा, कोसी, बुढ़ी गंडक, बागमती, करेह, कमला, कुशहा के अलावा गंगा, गंडक, कोसी, बुढ़ी गंडक नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी आटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को 24 घंटे प्राप्त हो रही है. मालूम हो कि आधुनिक वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम के लग जाने से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना मिलना आसान हो गया है. इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा एक सेंसर होता है. जिसमें एक चिप भी लगी होती है. यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है. प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है. फलस्वरूप समय पर नदी के जल स्तर की सूचना मिलने से त्वरित कार्यवाही कर रेलपथ को संरक्षित करना आसान हो जाता है. मॉनसून के दौरान नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न खंडों पर स्थित कुल 57 महत्वपूर्ण रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं. कुल 34 रेल पुलों पर लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टमः सोनपुर मंडल के हाजीपुर–सोनपुर के मध्य गंडक नदी पर बने पुल, बरौनी-कटिहार रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 10 एवं बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 16, खगड़िया मुंगेर रेलखंड के मध्य गंगा नदी पर बने पुल संख्या 17 सहित कुल पांच रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गए हैं. समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर–दरभंगा रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या एक, बागमती नदी पर बने पुल संख्या 16, करेह नदी पर बने पुल संख्या 17, दरभंगा–सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य खिरोई नदी पर बने पुल संख्या 18, लखनदेई नदी पर बने पुल संख्या 63, सीतामढ़ी–रक्सौल रेलखंड के मध्य बागमती नदी पर बने पुल संख्या 89, लालबकेया नदी पर बने पुल संख्या दो, बंगरी नदी बने पुल संख्या 41, समस्तीपुर–खगड़िया रेलखंड के मध्य बुढ़ी गंडक नदी पर बने पुल संख्या 16ए, मानसी–सहरसा रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 44, 45, 47, 48, 50 एवं बागमती नदी पर बने पुल संख्या 51, 52, 53, नरकटियागंज–पनियहवा रेलखंड के मध्य बलौर नदी पर बने पुल संख्या 303, मशान नदी पर बने पुल संख्या 322, सहरसा–पूर्णिया जंक्शन रेलखंड के मध्य बुलआ धार नदी पर बने पुल संख्या 100, सिमना नदी पर बने पुल संख्या 114, कारी कोसी नदी पर बने पुल संख्या 14, कुसहा नदी पर बने पुल संख्या 42, गोमती धार नदी पर बने पुल संख्या 115, सौरा कोसी नदी पर बने पुल संख्या तीन, सकरी झंझारपुर रेलखंड के मध्य कमला नदी पर बने पुल संख्या 88, झंझारपुर निर्मली रेलखंड के मध्य भुतही बलान नदी पर बने पुल संख्या 133, बापूधाम मोतिहारी–नरकटियागंज रेलखंड के मध्य खरबा नदी पर बने पुल संख्या 213, निर्मली सरायगढ़ रेलखंड के मध्य कोसी नदी पर बने पुल संख्या 10, भुतही बलान नदी पर बने पुल संख्या चार सहित कुल 34 रेल पुलों पर वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन