पिता के श्राद्ध के बाद पुत्र की करेंट से मौत

Updated:
विज्ञापन

पानी के मोटर का कनेक्शन के क्रम में विद्युत प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आ गया

विज्ञापन

सोनवर्षाराज बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत स्थित वार्ड 9 में करेंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोकमा पंचायत के वार्ड 9 निवासी बुटन मेहता मंगलवार को अपने पिता का श्राद्ध कर्म संपन्न होने के बाद चापाकल पर बर्तन साफ करने गया था. इस दौरान पानी के मोटर का कनेक्शन के क्रम में विद्युत प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आ गया. जिससे करेंट लगने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया. ……………………………………………………………………………………. विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत. मातम महिषी क्षेत्र के झारा पंचायत के वार्ड नंबर 6 झारा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मोहन साह के 25 वर्षीय पुत्र दिलखुश साह का विद्युत स्पर्शाघात से प्राणांत हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक बिजली मिस्त्री का काम करता था व कार्य के दौरान हीं घटना घटित हुई. युवक के असामयिक निधन पर स्थानीय मुखिया पार्वती देवी, पंसस कोमल देवी, पूर्व मुखिया अरुण कुमार, पूर्व सरपंच अरुण साह, पूर्व पंसस बिपिन पासवान, दिलीप पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता नईम उद्दीन सहित अन्य ने संवेदना व्यक्त करते मृतात्मा की शांति व परिजनों के संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है .घटना से गांव में मातम का माहौल बना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन