ePaper

पिता के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुत्र ने पुलिस से की मांग

Updated at : 09 Nov 2024 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
पिता के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुत्र ने पुलिस से की मांग

पिता के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुत्र ने पुलिस से की मांग

विज्ञापन

सौरबाजार. उद्योग विभाग के सेवानिवृत्त जीएम बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी जवाहर पासवान के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग उनके पुत्र मनीष व राज सागर ने पुलिस से किया है. उन्होंने कहा है कि हत्या में शामिल सरोज पासवान व सनोज पासवान को पुलिस घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है. जबकि दोनों को चोरी छिपे घर आते-जाते देखा जाता है. पुलिस हत्या में शामिल एक व्यक्ति रमेश पासवान को गिरफ्तार करने के बाद सुस्त पड़ गयी है. मृतक की पत्नी फुल कुमारी देवी ने कहा कि उनके पति के तीनों हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं. साथ ही उन्होंने लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को भी आवेदन देकर उन्हें कर्मी के तौर पर नहीं रखने की मांग की. घटना से पहले वे दोनों इसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सहायक के पद पर काम करते थे. मालूम हो कि परिजनों ने जवाहर पासवान की हत्या उनके ही परोसी रमेश पासवान, सरोज पासवान व सनोज पासवान द्वारा रास्ते के मामूली विवाद में पीट पीट कर 17 अक्टूबर को खजुरी स्थित उनके आवास पर कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन