1800 पीस कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कोर्पियो जब्त
Updated at : 11 Feb 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसनही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
विज्ञापन
जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये
सिमरी बख्तियारपुर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसनही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1800 अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने एक स्कोर्पियो भी जब्त किया है. जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बतायी जा रही है. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बसनही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि माली चौक, खगड़िया की ओर से एक सफेद रंग की स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बसनही थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने वाहन को रोक लिया. तलाशी के दौरान स्कार्पियो से छिपाकर रखे गए छह बोरे में कुल 1800 बोतल अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 180 लीटर है. मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. वहीं पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को भी विधिवत जब्त कर लिया. इस कार्रवाई में वाहन चालक सह तस्कर मो हसीम को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में तस्कर से नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटायी जा रही है. इस संबंध में बसनही थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए तस्कर को बुधवार को न्यायालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




