मटेश्वर महोत्सव में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करायें : एसडीएम
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
आगामी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजकीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है.
विज्ञापन
मटेश्वर महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा
सिमरी बख्तियारपुर. आगामी 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजकीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय व न्यास समिति के अध्यक्ष ने महोत्सव स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग, पेयजल, रौशनी तथा यातायात व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए. एसडीओ आलोक राय ने कहा कि राजकीय महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. प्रशासन का प्रयास है कि सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जायेगी. इस मौके पर न्यास समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन है. समिति प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने में जुटी हुई है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफल हो.कोलकाता के सचिन ग्रुप की झांकियों से होगा आगाज
महोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी को दोपहर दो बजे भव्य शिव बारात के साथ होगा. इस बार बारात की भव्यता देखते ही बनेगी. एसडीएम ने बताया कि इसके लिए विशेष रूप से कोलकाता के प्रसिद्ध सचिन झांकी ग्रुप को बुलाया गया है. उनकी जीवंत कलाकारी और शिव-पार्वती विवाह पर आधारित मनमोहक झांकियां पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी.सुरों से सजेगी शाम
महोत्सव के दौरान दो दिनों तक बाबा के दरबार में सुरों की गंगा बहेगी. 16 फरवरी को महोत्सव के पहले दिन की शाम सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या के नाम रहेगी. कभी राम बन के, कभी श्याम बन के.. जैसे भजनों से देश भर में पहचान बनाने वाली तृप्ति शाक्या अपनी मधुर आवाज में शिव भजनों की प्रस्तुति देंगी. वहीं 17 फरवरी को के दूसरे और अंतिम दिन युवा पार्श्व गायिका भाव्या पंडित मंच संभालेंगी. इंडियन आइडल फेम भाव्या अपनी शानदार गायिकी और सूफी-भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार करेंगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन