सलखुआ भाजपा मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष बने संजय कुमार जायसवाल

Updated:
विज्ञापन

सलखुआ भाजपा मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष बने संजय कुमार जायसवाल

विज्ञापन

सलखुआ . भाजपा मंडल सलखुआ का चुनाव के लिए सलखुआ बाजार स्थित भाजपा नेता राकेश भगत के निवास स्थान में मंडल की कार्यकर्ताओं का बैठक की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से कबीरपुर निवासी संजय कुमार जायसवाल को मंडल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. घोषणा मंडल निर्वाचन पदाधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन द्वारा की गयी. मौके पर भाजपा पंचायती राज के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार भी मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया के लिए नामांकन हुआ था. लेकिन सर्वसम्मति का माहौल बन जाने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया. इस प्रकार संजय कुमार जायसवाल भाजपा सलखुआ मंडल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए. उनके निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने वर्तमान अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र यादव, फूलमनी गुप्ता, सुजान देवी, मिथिलेश भगत, दिनेश कुमार साह, राकेश कुमार भगत, अजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव, झालंधर यादव, राजेंद्र यादव, लक्ष्मी मेहता, रिकी कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार मेहता, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई दी. वहीं नामांकन के लिए नाम देने वाले भाजपा नेता अमर यादव ने मतदान नहीं करा कर निर्विरोध घोषणा का विरोध किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन