संत और सत्संग मनुष्य को अच्छी राह दिखाते हैं : स्वामी गुरुनंदन

Updated:
विज्ञापन

संत और सत्संग मनुष्य को अच्छी राह दिखाते हैं : स्वामी गुरुनंदन

विज्ञापन

दो दिवसीय संतमत सत्संग संपन्न सौरबाजार . संत और सत्संग मनुष्य को अच्छी राह दिखाते हैं. इसलिए सभी मनुष्य को अपने कर्मों से कुछ समय निकालकर संत और सत्संग के सानिध्य में व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए. यह बातें प्रखंड के कांप पूर्वी पंचायत स्थित गौरवगढ़ में चल रहे दो दिवसीय संतमत सत्संग के दूसरे दिन दूसरी पाली में भागलपुर महर्षिमेंहीं आश्रम कुप्पाघाट से आये आचार्य स्वामी गुरुनंदन महाराज ने कही. उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने किए हुए कर्मों का फल मिलता है. जो जैसा कर्म करते हैं, ईश्वर उन्हें वैसा ही फल देता है. मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर सुखासन महर्षि मेंही आश्रम के संस्थापक हरेराम बाबा की अध्यक्षता में सत्संग को कांप आश्रम के सुनिलानंद बाबा समेत अन्य संत महात्माओं ने भी प्रवचन और भजन के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया. सत्संग में आसपास के हजारों की संख्या में महिला और पुरुष पहुंचकर संतों की वाणी को सुन रहे थे. आयोजन समिति से जुड़े लोगों द्वारा सत्संग में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इनका पूरा ध्यान रखा जा रहा था. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और ठहरने की व्यवस्था की गयी थी. सत्संग के सफल आयोजन में युवा कमेटी के राणा यादव, बाबू साहेब रमेश यादव, कैलाश यादव, पिंटू कुमार, सुमन कुमार, मणिराज कुमार, मौसम कुमार, सोनित कुमार, संतोष, मंजीत, धर्मेन्द्र कुमार, दिलीप, राजेश कुमार समेत सभी ग्रामीण सक्रिय देखे गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन