एक साल में जर्जर हुई 6 करोड़ की सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क

Saharsa news: ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं किया गया. कई जगह सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जबकि जहां निर्माण हुआ भी है वहां सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है. सड़क की ढलाई कई स्थानों पर टूट चुकी है और जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं.

विज्ञापन

Saharsa news: सहरसा न्यूज से राजेश कुमार डेंजिल के रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

सहरसा: जिले के नवहट्टा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क एक वर्ष के भीतर ही जर्जर होने लगी है. सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय परताहा बरहारा के पास से परताहा गांव होते हुए एसडीओ वासा तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास 10 मार्च 2024 को तत्कालीन विधायक गूंजेश्वर साह द्वारा किया गया था. इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 करोड़ 3 लाख 65 हजार 515 रुपये स्वीकृत किए गए थे. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मां जीवछ कंस्ट्रक्शन कंपनी, सहरसा को दी गई थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं किया गया. कई जगह सड़क अधूरी छोड़ दी गई है, जबकि जहां निर्माण हुआ भी है वहां सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है. सड़क की ढलाई कई स्थानों पर टूट चुकी है और जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं.

मध्य विद्यालय परताहा बरहारा के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है. सड़क उखड़ने लगी है और गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, अधूरे काम को पूरा करने तथा दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन