रक्षाबंधन त्योहार पवित्र बनने व बनाने का यादगार पर्वः स्नेहा बहन
रक्षाबंधन त्योहार पवित्र बनने व बनाने का यादगार पर्वः स्नेहा बहन
सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र में रविवार को रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार पवित्र बनने एवं बनाने का यादगार पर्व है. विश्व रक्षक परमपिता परमात्मा शिव इस कलियुगी पतित दुनिया में भारत के आबू पर्वत पर प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सभी आत्माओं को सुख शांतिमय जीवन बनाने के लिए आदेश देते हैं. पवित्र बनो, राजयोगी बनो. पवित्रता ही सुख-शांति की जननी है. वर्तमान समय कलियुग की कालिमा से मनुष्य आत्माओं के मन विषय विकारों से कलुषित हो गए हैं. जिससे नारी शक्ति जो वंदनीय है, पूजनीय है उनकी अस्मिता की सुरक्षा भी एक बहुत बड़ी चुनौती हो गयी है. समाज में आज हमारी बहनें सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे असुरक्षा के वातावरण में परमात्मा पिता सर्वप्रथम आत्मरक्षा के लिए प्रतिज्ञा कराते हैं. लाखों भाई-बहनें घर-गृहस्थ में रहते पवित्र एवं सात्विक जीवन बनाकर समाज के सामने उदाहरण पेश कर रहे हैं. उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आह्वान करते कहा कि आइये हम सब मिलकर स्व रक्षक, परिवार रक्षक, समाज रक्षक, देश रक्षक एवं विश्व रक्षक बनकर पवित्र समाज की स्थापना करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि जायसवाल, सुषमा बहन, कविता बहन, रीता बहन, उर्मिला बहन, नर्मदा बहन, विशाल भाई, ऋषि भाई, सुरेश भाई मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए