पुलिस ने छापेमारी कर दो कट्टा समेत 40 हजार रुपया किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर दो कट्टा समेत 40 हजार रुपया किया बरामद

विज्ञापन

बेचने के नियत से घर में रखा था हथियार, नवहट्टा . डरहार थाना क्षेत्र के बरहरा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक के घर पर छापेमारी कर दो कट्टा, एक कारतूस व 40 हजार रुपए नगद बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार डरहार थानाध्यक्ष को सूचना मिली की डरहार थाना क्षेत्र के बरहरा निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र सिंटू यादव अपने घर पर अवैध हथियार रखा है. जिससे वह बेचने के फिराक में है. सूचना मिलते ही सत्यापन के लिए थाना अध्यक्ष दारा पुलिस बल को भेजा गया. पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा. जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया. लेकिन पानी व कीचड़ के कारण युवक भागने में सफल रहा. वहीं जब उसके घर की तलाशी पुलिस टीम द्वारा ली गयी तो टिना के बक्सा से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व 40 हजार रूपया नगद बरामद किया. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में दो देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस व नगद रुपए की जब्ती सूची बनाते आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्ति के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन