मवेशी व्यापारी लूट कांड में तिसरे दिन पुलिस को कोई सफलता नहीं

Updated:
विज्ञापन

मवेशी व्यापारी लूट कांड में तिसरे दिन पुलिस को कोई सफलता नहीं

विज्ञापन

सौरबाजार . मवेशी व्यापारी लूट कांड के तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. गुरुवार को एसपी हिमांशु ने घटनास्थल का निरिक्षण करते घटना की जानकारी लेने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. मालूम हो कि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के इटहरा रामपुर स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर के पास मवेशी व्यापारी से पिछले बुधवार को हुई एक लाख 40 हजार लूट मामले में तीसरे दिन भी पुलिस का हाथ खाली हैं. जानकारी अनुसार पीड़ित व्यापारी सिंघेश्वर से मवेशी बेचकर दोपहर करीब डेढ़ बजे लौट रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने रास्ता रोककर नकदी लूट ली व हवाई फायरिंग करते फरार हो गया. सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आसपास के इलाके में छानबीन की. लेकिन अब तक ना तो किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी हुई है व ना ही लूटी गयी रकम बरामद हो सकी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही हैं एवं संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान करने की कोशिश जारी है. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण आए दिन अपराधिक मामले में वृद्धि हो रही है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. इससे कुछ दिन पहले बैजनाथपुर चौक पर एक अनाज व्यापारी के डिक्की से उचक्के ने एक लाख 50 हजार रूपये उड़ा लिया था. जिसका भी अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर पुलिस से क्षेत्र में गस्ती बढ़ाने की मांग करते अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है. बैजनाथपुर पुलिस ने लूट कांड संख्या 23 /26 दर्ज करते कारवाई शुरू कर दिया है. जल्द ही घटना का उद्भेदन करने का दावा कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन