पुलिस ने शराब के दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शराब के दो तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

सलखुआ. सलखुआ पुलिस ने शराब के तस्कर पर लगाम लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को एक कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 12 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष के अनुसार थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम उटेसरा में संधीर यादव व अमन यादव नाम के दो व्यक्ति देसी शराब की तस्करी अपने भूसा घर में करता है. इस सूचना के आधार पर पुअनि प्रदीप कुमार यादव ने छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके भूसा घर से एक गैलन में 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार संधीर यादव पिता स्व उपेंद्र यादव एवं अमन यादव पिता नारायण यादव के विरुद्ध इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन