ePaper

अगले 20 साल तक सहरसा जंक्शन के डेवलपमेंट के लिए पिक्चर प्लान तैयारः डीआरएम

Updated at : 05 Feb 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
अगले 20 साल तक सहरसा जंक्शन के डेवलपमेंट के लिए पिक्चर प्लान तैयारः डीआरएम

जिससे अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन कैसे हो सके.

विज्ञापन

सहरसा जंक्शन देश के नंबर वन स्टेशनों में शामिल डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन के नये भवन का किया निरीक्षण, मार्च 2027 तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य होगा पूरा सहरसा देश के नंबर वन स्टेशनों में सहरसा जक्शन शामिल हो चुका है. बड़ा स्टेशन होने के कारण अगले 20 साल तक सहरसा जंक्शन के डेवलपमेंट के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. खासकर, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मधेपुरा, बनमनखी एवं सुपौल अमृत भारत स्टेशन के लिए इतने लंबे समय का पैसेंजर प्लानिंग डायग्राम तैयार किया गया है. जिससे इस बीच इन अमृत भारत स्टेशनों के लिए जो भी नया प्लान या प्रस्ताव आएगा इसी डायग्राम में फिक्स किया जाएगा. इन अमृत भारत स्टेशनों के लिए जो पैसेंजर प्लानिंग तैयार किया गया है वह होली, छठ, दीपावली, ईद जैसे त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयार किया गया है. जिससे अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनों का संचालन कैसे हो सके. उक्त बातें सहरसा जंक्शन पहुंचे समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कही. डीआरएम ने कहा कि बड़े स्टेशनों के लिए जो भी पैसेंजर प्लानिंग तैयार की जाती है वह पांच, 10 एवं 20 वर्ष के लिए होती है. इस बीच उन स्टेशनों पर जो भी डेवलपमेंट का वर्क होता है उसको देखते यह डायग्राम तैयार किया गया है. जिससे उसमें वह फिक्स हो सके. डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत स्टेशनों में शामिल सहरसा जंक्शन की गिनती देश के नंबर वन स्टेशनों में की जा रही है. एक साथ सभी स्टेशनों का होगा उद्घाटन डीआरएम ने गुरुवार को सलोना, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, मधेपुरा एवं बनमनखी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के नये भवन का निरीक्षण किया. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सभी अमृत भारत स्टेशन लगभग बनकर तैयार है. जो भी काम शेष बचे हैं उन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उद्घाटन की तिथि कभी भी मंत्रालय से जारी हो सकती है. इन सभी अमृत भारत स्टेशन का एक साथ उद्घाटन होगा. मार्च 2027 तक यार्ड रिमॉडलिंग का होगा काम पूरा डीआरएम ने सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा हो सकेगा. यात्री सुविधा बेहतर होगी. उन्होंने यार्ड रिमॉडलिंग के काम की भी प्रशंसा की. यार्ड रिमॉडलिंग का वर्क एएस बिल्डर्स मनोज सिंह द्वारा किया जा रहा है. डीआरएम ने कहा कि सहरसा लहरियासराय, नई रेल परियोजना फिलहाल अभी प्रक्रियाधीन है. मंत्रालय ने परियोजना का प्रस्ताव सिफारिश के लिए नीति आयोग को भेजा है. उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी. सहरसा मानसी डबल लाइन का सपना जल्द होगा साकार सहरसा मानसी 41 किलोमीटर डबल लाइन का सपना जल्द साकार होगा. डीआरएम ने कहा कि सिंगल लाइन ऐतिहासिक कारण से है. लेकिन अब समय दोहरीकरण का है. सहरसा मानसी डबल लाइन निर्माण की स्वीकृति कभी भी मिल सकती है. इसके बाद सहरसा को काफी संख्या में बड़ी ट्रेन मिलेगी. उन्होंने कहा कि होली का समय नजदीक है. ऐसे में अधिक भीड़ वाले स्टेशनों की रिपोर्ट मांगी गयी है. उसी अनुसार संख्या में होली स्पेशल ट्रेन उन स्टेशनों को दी जाएगी. एक्सीलेटर का किया गया ट्रायल गुरुवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे एस्केलेटर का ट्रायल कराया जो सफल रहा. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों तक इसे ट्रायल किया जाएगा. इसके बाद यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. बाईपास लाइन के लिए फरवरी में प्रोजेक्ट रिपोर्ट सोनबरसा कचहरी से सहरसा वाशिंग पीट होकर बैजनाथपुर तक जोड़ने वाली पूर्व से प्रस्तावित बाईपास लाइन परियोजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट इसी फरवरी महीने में तैयार होगी. इसके बाद विश्लेषण कर रिपोर्ट को मंत्रालय भेजी जाएगी. इस पूरी प्रक्रिया में चार से पांच महीना का समय लगेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे को जोड़ने वाली जो भी सड़क है उसे बेहतर बनाया जाएगा. इस दौरान यात्री सुविधाओं के बीच आने वाली जो भी अधिकृत दुकान होगी जिसके वजह से निर्माण कार्य में परेशानी होगी उसे हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. वहीं रेलवे हर जिले के नगर निगम एवं नगर परिषद से भी समन्वय करेगी जिससे यात्री सुविधा बेहतर से बेहतर हो सके. निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति, आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, डिप्टी सीपीएम प्रकाश केशव, सीनियर डीएएन थ्री उत्कर्ष कुमार, सहरसा स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव, टीआई संजीव मनी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. अमृत भारत स्टेशन की बढ़ेगी सुरक्षा सहरसा सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने नये भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सभी अमृत भारत स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. सभी स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे. इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए फोर्स लगाए जाएंगे. वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में बुडको द्वारा रेल की जमीन पर जो नाला का निर्माण किया जा रहा है मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी. निरीक्षण के दौरान रेलवे के उच्च अधिकारियों के साथ स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन