सहरसा जंक्शन पर अब क्यूआर कोड से होगा पार्सल बुकिंग का भुगतान

Updated:
विज्ञापन

सहरसा जंक्शन पर अब क्यूआर कोड से होगा पार्सल बुकिंग का भुगतान

विज्ञापन

रेल मंडल में समस्तीपुर जंक्शन बना सबसे पहला स्टेशन तो दूसरा स्टेशन बना सहरसा सहरसा. सहरसा जंक्शन और समस्तीपुर स्टेशन पर पार्सल बुकिंग के लिए अगर जेब में राशि नहीं है तो भी भुगतान हो पायेगा. पार्सल केंद्र की ओर से डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरुआत कर दी गयी है. व्यापारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी अपने पार्सल के बुकिंग की राशि का भुगतान कर पायेंगे. समस्तीपुर रेल मंडल में क्यूआर कोड से भुगतान प्रणाली सेवा उपलब्ध कराने वाला समस्तीपुर जंक्शन का पार्सल केंद्र पहला स्टेशन बन गया है. वहीं अब रेल मंडल में सहरसा जंक्शन दूसरा स्टेशन बन गया है. वाणिज्य विभाग की अधिकारियों की ओर से इस सेवा का ट्रायल के बाद इसकी शुरुआत कर दी गयी है. पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े होने के कारण पूरी भुगतान प्रणाली पारदर्शी हो गयी. लगायी गयी मशीन पार्सल में क्यूआर कोड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की ओर से स्कैनर कोड मशीन लगाया गये हैं. जो की बुकिंग काउंटर पर लगाये गये हैं. इस मशीन लग जाने के बाद यह फायदा हुआ कि अगर आपकी जेब में नकद धनराशि नहीं है तो भी आप बुकिंग काउंटर से समान बुक कर पायेंगे. आम दुकान के जैसे ही बुकिंग काउंटर पर भी भुगतान सेवाओं का उपयोग कर पार्सल बुक किया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन