34 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 31 Jan 2026 7:34 PM

विज्ञापन

34 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . सहरसा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलवाहाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बलवा हाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 34 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कांठो निवासी अनिल चौधरी के पुत्र कारी चौधरी के रूप में की गई है. इस संबंध में बलवाहाट थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है. 100 लीटर जावा महुआ किया गया विनष्ट अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई की है. बलवाहाट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने कुल 100 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बलवाहाट थाना पुलिस द्वारा छापेमारी की गई, जहां अवैध शराब निर्माण के लिए संग्रहित जावा महुआ बरामद किया गया. मौके पर ही पुलिस ने विधि सम्मत तरीके से जावा महुआ को विनिष्ट कर दिया. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. बलवाहाट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और अवैध शराब से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन