ePaper

पुराना पेंशन फिर से हो बहाल

Updated at : 19 Dec 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुराना पेंशन फिर से हो बहाल

पुराना पेंशन फिर से हो बहाल

विज्ञापन

बिहार राज्य अराजपत्रित सरकारी कर्मचारी महासंघ ने 26 सूत्री मांगों को लेकर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र सहरसा. बिहार राज्य अराजपत्रित सरकारी कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में गुरुवार को आयुक्त कोसी प्रमंडल के समक्ष भोजनावकाश के समय प्रदर्शन कर आयुक्त कोसी प्रमंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 26 सुत्री मांग पत्र समर्पित किया गया. जिला मंत्री शरद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, कोषाध्यक्ष अमरनाथ चौबे, सावन कर्ण, अभिषेक कुमार, समाहरणालय संघ अध्यक्ष रमण कुमार, मंत्री समरेंद्र सिंह, सुरज, शिक्षा अनुसचिवीय संघ के शशि शेखर सिंह, राजेश नंदन झा, मृत्युंजय कुमार मोना, ओमशंकर, स्वास्थ्य संघ अध्यक्ष नंद कुमार खां, कुंदन कुमार, सुरेश यादव, कुमार प्रियांशु, पंकज झा, राजस्व कर्मचारी संघ के धर्मेंद्र यादव, पंचायत सेवक संघ के सत्यनारायण यादव, कृषि संघ के प्रीतम, हर्षवर्धन, राम श्लोक सिंह, सिंचाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश कुमार यादव, मंत्री खगेश सिंह, अमित भारद्वाज, कृष्ण कुमार सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया. मांग पत्र में पुराना पेंशन फिर से बहाल हो, ठेका संविदा पर बहाल सभी प्रकार के कर्मचारियों का नियमितीकरण, सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारियों का नियमितीकरण, उनके बकाए राशि का भुगतान, कमांड कर्मचारियों का सिंचाई विभाग में समायोजन, निम्न वर्गीय लिपिक का 24 सौ रूपये ग्रेड पे, नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी का 24 सौ रूपये ग्रेड पे, नव नियुक्त पंचायत सेवकों, राजस्व कर्मचारी, समाहरणालय लिपिक का गृह जिला पदस्थापन एवं प्रोन्नति का लाभ, नियमित कर्मचारियों का जीवन बीमा दस लाख तक, सचिवालय के तर्ज पर क्षेत्रीय कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिनों का कार्य दिवस, शिक्षा विभाग में दैनिक कार्यों का समय पूर्व की भांति निर्धारित हो, सहित 26 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन