पैक्स अध्यक्ष के रूप में नौ नये चेहरे जीते, सात अध्यक्ष सीट बचाने में रहा कामयाब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 9:53 PM

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए सौरबाजार प्रखंड की सभी 15 पंचायतों और 1 नगर पंचायत की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है.

विज्ञापन

सौरबाजार. पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधन समिति सदस्य पद के लिए सौरबाजार प्रखंड की सभी 15 पंचायतों और 1 नगर पंचायत की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसमें 7 पंचायतों में अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे आये हैं, जबकि 9 पंचायत के अध्यक्ष अपना सीट बचाने में कामयाब रहे. दो पंचायत में महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. चंदौर पूर्वी पंचायत से रामशंकर कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव को पराजित कर जीत हासिल की. चंदौर पश्चिमी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव उर्फ भगता जी ने अपने प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मण राम को पराजित कर जीत हासिल की है. अजगैवा पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ फौजी साहब ने अपने मुकुंद कुमार को पराजित किया. खजुरी पंचायत से राजीव रंजन ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार को पराजित कर जीत हासिल की. गम्हरिया पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार ने फिर से बटेश्वर साह को पराजित कर जीत हासिल की. तीरी पंचायत से पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रहे राजा यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी अमीला देवी ने बिजेंद्र यादव को पराजित कर जीत हासिल की. सहुरिया पूर्वी पंचायत से अजय यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को पछाड़कर जीत हासिल की. सहुरिया पश्चिमी पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ गब्बर यादव ने रामचंद्र यादव को पराजित कर जीत हासिल की. सुहथ पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव ने कपिल देव यादव को पराजित किया है. नादो पंचायत से बिपिन कुमार उर्फ भगता जी ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दशरथ यादव को हरा जीत हासिल की. रौताखेम पंचायत से पुलेन्द्र यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रोमा देवी को हराकर जीत हासिल की. कढ़ैया पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनील मेहता ने जीत हासिल की. सौरबाजार नगर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पवन साह ने हरे कृष्ण साह को हराया. कांप पश्चिमी पंचायत से कुनाल यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव की पत्नी विभाग देवी को पराजित किया. कांप पूर्वी पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के निधन के बाद उनकी पुत्रवधू कंचन देवी ने अमरेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की. रामपुर पंचायत से शंभु यादव ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुभाष यादव को पराजित कर जीत हासिल की. जीते हुए सभी प्रतिभागियों को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा जीत का प्रमाणपत्र दिया गया. मतगणना स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सौरबाजार थानाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ डटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन