नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के साथ की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में बख्तियारपुर उत्तरी पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में बख्तियारपुर उत्तरी पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. प्रबंध समिति की पहली बैठक में उपस्थित लोगों ने पैक्स अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया. इस दौरान पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना भगत ने नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. उसके बाद धान खरीद पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता किसानों की समस्याओं को दूर करना है. मौके पर सदस्य पुनीता देवी, शोभा देवी, प्रियंका देवी, अनीता देवी, राणा प्रसाद जैसवाल, सुधीर कुमार, रघुनी चौधरी, दयानन्द भगत व अन्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन