ePaper

बाइक रोककर रुपया छीना, सिर में चाकू मारकर किया घायल

Updated at : 18 Jul 2024 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक रोककर रुपया छीना, सिर में चाकू मारकर किया घायल

बाइक रोककर रुपया छीना, सिर में चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन

सहरसा. महिषी थाना क्षेत्र के बघवा गांव निवासी मो. रसूल के पुत्र मो. सुलेमान का ससुराल जाने के क्रम में दो नामित सहित दो अज्ञात ने बाइक रोक कर रुपया छीनने व सिर में बाइक की चाभी व चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले की जानकारी देते पीड़ित का साला रहमत अली ने बताया कि उसका घायल बहनोई बाइक से अपने घर बघवा से ससुराल महिषी थाना क्षेत्र के ही सिमर गांव रहमतगंज टोला वार्ड नंबर 8 उसके पिता को 28 हजार रुपया देने जा रहा था. जहां भेलाही गांव से पूरब तीन मुहानी चौक के समीप मो अरमान और मो इकराम के साथ दो अन्य अज्ञात युवक ने उन्हें घेरकर चाकू के बल पर उसकी बाइक रुकवायी. उसके बाद सभी ने मिलकर उसके जेब में रखे 28 हजार रुपया की छिनतई कर ली. घायल ने जब घटना का विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी बाइक की चाभी व चाकू से उसके सिर में मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. वहीं एक आरोपी द्वारा सिर में चाभी से मारने के क्रम में बाइक की चाभी घायल के सिर में घुस गया. जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया. सदर अस्पताल के डॉक्टर ने घायल के बेहतर इलाज के लिए फिलहाल रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना सहित युवक के इलाजरत होने की सूचना सदर थाना को दी गयी. वहीं सदर थाना के कर्मी फर्द बयान के लिए सदर अस्पताल पहुंच चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन