नाबालिग युवती अगवा, परिजनों ने नामजदों पर लगाया अगवा का आरोप

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के एक टोला से एक नाबालिग युवती को अगवा कर लेने का आरोप लगा पीड़ित के परिजन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के एक टोला से एक नाबालिग युवती को अगवा कर लेने का आरोप लगा पीड़ित के परिजन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित परिवार ने कहा कि 3 अगस्त को रात्रि 10 बजे हमलोग पूरा परिवार खाना खाकर सो गये. रात्रि के लगभग डेढ़ बजे नींद खुली तो देखा कि पुत्री कमरा से गायब थी. फिर अन्य परिजन को जगाया व इधर-उधर खोजने लगा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. फिर जब अन्य जगह खोजने लगे तो पता चला कि महखड़ निवासी अमित यादव, रंजन यादव, राजेश यादव, बिजेंद्र यादव, वकील यादव, महेंद्र यादव, संजीत यादव के द्वारा हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया है. जब वह पत्नी के साथ इन आरोपियों के घर पहुंचे तो वे लोग गाली-गलौज करने लगा. मुझे बोला कि जहां जाना है जाओ. मुझे मालूम नहीं है. सुलेखा देवी, सोनिया देवी एवं बिजेंद्र यादव हमलोगों के साथ धक्का मुक्की करते हुए घर से भगा दिया. परिजन ने आशंका जतायी है कि कहीं ये लोग नाबालिग पुत्री के साथ कोई बड़ी घटना ना घटित कर दें. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन