सिंचाई विभाग के कार्यालयों में दो दिनों से सफाई नहीं होने पर मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा जिला मंत्री शरद कुमार ने सिंचाई विभाग के विभिन्न कार्यालयों में विगत दो दिनों से साफ सफाई नहीं

विज्ञापन

सहरसा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा जिला मंत्री शरद कुमार ने सिंचाई विभाग के विभिन्न कार्यालयों में विगत दो दिनों से साफ सफाई नहीं होने को लेकर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से मिलकर पत्र के माध्यम उत्पन्न समस्या पर ध्यान आकर्षित कराया. पत्र के माध्यम से कहा कि कार्यालय में दैनिक साफ सफाई नहीं होना सरकार की महात्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बिल्कुल विपरीत है. जिला मंत्री ने बताया कि सिंचाई विभाग मेंं वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को किस परिस्थिति में उनके नियंत्रित पदाधिकारी द्वारा कार्य करने से मना किया गया है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. साथ ही वार्ता के क्रम में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को देय एसीपी, एमएसीपी की बैठक कर ससमय प्रोन्नति का लाभ देने का अनुरोध किया. उन्होंने कर्मचारियों की अन्य समस्या के समाधान के दिशा में भी ध्यान आकर्षित किया. शिष्टमंडल वार्ता में सिंचाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, मंत्री खगेस सिंह, सहायक मंत्री अमित भारद्वाज, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, श्याम सुंदर यादव सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन